Explore

Search

August 1, 2026 9:08 pm


डग में कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की रणनीति पर मंथन

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

डग, झालावाड़ (बलवंत जैन)। आगामी पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सह प्रभारी पूनम पासवान के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार शाम डग स्थित भेरू महाराज मंदिर परिसर में कांग्रेस संगठन की विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा चुनावी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान को गति देने तथा प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे आमजन के बीच पहुंचकर कांग्रेस की नीतियों और जनहितकारी मुद्दों को प्रभावी ढंग से रखें। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं एकजुटता के साथ आगामी पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर, विधानसभा प्रभारी नेमीचंद गुर्जर, डग विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी चेतराज गहलोत, डग ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, भवानीमंडी ब्लॉक अध्यक्ष रोड सिंह परमार, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष वर्षा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान कांग्रेस के एससी विभाग के पदाधिकारियों ने प्रदेश सह प्रभारी पूनम पासवान का बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का चित्र भेंट कर सम्मान किया।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर