बारां। जिला अस्पताल में भर्ती मरीज व उसके परिजनों के सर्दी से बचाव के लिए पिछले दस सालों से अंतर्राष्ट्रीय वेश्य महासम्मेलन की ओर से जारी वैश्य कम्बल सेवा 1 दिसम्बर से शुरू की जाएगी। इस सेवा के लिए पुराने 250 कंबलों का निस्तारण कर 300 नए कंबल दानदाताओं की ओर से उपलब्ध करवाए गए है। अंर्तराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष ललितमोहन खण्डेलवाल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उर्मिला जैन भाया, महामंत्री सुरेश गोयल, कोषाध्यक्ष जिनेन्द्र जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष यशभानु जैन, कार्यकारी महिला जिलाध्यक्ष शशि गर्ग, महामंत्री शिल्पा ठाकुरिया, जिला संयोजिका नीतू गुप्ता ने बताया कि पिछले करीब 10 वर्षो से राजकीय जिला अस्पताल के समीप खण्डेलवाल धर्मशाला से संचालित वैश्य कम्बल सेवा को इस वर्ष भी जारी रखते हुए पुराने कम्बलों का निस्तारण इस वर्ष 300 नए कम्बल दानदाताओं की ओर से भेंट किए गए है। जिनमें मनोज कुमार विजयवर्गीय, कमलेश विजयवर्गीय, विनोद कुमार गर्ग, मनोज मारू, सरोज कुमार जैन, गीतादेवी दुसाद स्मृति संस्थान, सुरेश गोयल, जिनेन्द्र कुमार जैन, अशोक कुमार गर्ग, शशिकांत जैन, आयकर अधिकारी कोटा अजय कुमार जैन, यशभानु कुमार जैन से कुल 300 कंबल जन सेवार्थ प्राप्त हुए हैं। इस वर्ष मरीज परिजनों को मूल आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और कृषि उपज मंडी में आने वाले किसानों को व्यापारिक पर्ची के आधार पर निःशुल्क कम्बल उपलब्ध करवाएं जाएंगे। यह सेवा इस वर्ष भी खण्डेलवाल समाज धर्मशाला से जारी रहेगी।
गत 10 सालों से इस निशुल्क कम्बल सेवा से लगभग 75 हजार से अधिक मरीज परिजन व किसान सेवाओं का लाभ प्राप्त कर चुके है। इस सेवा में प्रति व्यक्ति 2 कंबल निशुल्क उपलब्ध करवाए जाते हैं। जिन्हें मरीज की छुट्टी के बाद वापस निशुल्क जमा करवा लिया जाता है।