अजमेर। नगर निगम की ओर से वसूले जा रहे यूजर चार्ज को लेकर अजमेर में विरोध जारी है। पिछले दिनों से प्रदर्शन कर विरोध जता रहे व्यापारियों ने आधे घंटे बाजार बंद कर प्रदर्शन किया। उनका कहना रहा कि अगर इसे बंद नहीं किया तो आगे बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
श्री व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल ने कहा-अजमेर नगर निगम की ओर से जो यूजर चार्ज थौंपा गया है। उसकी कोई नीति नहीं बनाई। मनमर्जी से वसूल कर रहे हैं। यह यूजर चार्ज थोंपा था और 20 दिसम्बर 2022 को अजमेर बंद कराया।
इसके बावजूद फिर से यूजर चार्ज थोंपा जा रहा है, जबकि कहीं भी लागू नहीं है। व्यापारियों ने आधे घंटे बाजार बंद कर प्रदर्शन किया है। प्रशासन ने अगर हठधर्मिता की तो अनिश्चितकालीन बंद करेंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।