Explore

Search

August 4, 2025 4:29 pm


यूजर चार्ज के विरोध में आधे घंटे बाजार बंद : व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, कहा- ये तो केवल चेतावनी, बड़ा प्रदर्शन करेंगे

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अजमेर नगर निगम की ओर से वसूले जा रहे यूजर चार्ज को लेकर अजमेर में विरोध जारी है। पिछले दिनों से प्रदर्शन कर विरोध जता रहे व्यापारियों ने आधे घंटे बाजार बंद कर प्रदर्शन किया। उनका कहना रहा कि अगर इसे बंद नहीं किया तो आगे बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

श्री व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल ने कहा-अजमेर नगर निगम की ओर से जो यूजर चार्ज थौंपा गया है। उसकी कोई नीति नहीं बनाई। मनमर्जी से वसूल कर रहे हैं। यह यूजर चार्ज थोंपा था और 20 दिसम्बर 2022 को अजमेर बंद कराया।

इसके बावजूद फिर से यूजर चार्ज थोंपा जा रहा है, जबकि कहीं भी लागू नहीं है। व्यापारियों ने आधे घंटे बाजार बंद कर प्रदर्शन किया है। प्रशासन ने अगर हठधर्मिता की तो अनिश्चितकालीन बंद करेंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर