Explore

Search

March 15, 2025 5:16 am


कोटा में कैमिकल – कंपनी ने गैस रिलीज की, स्कूली बच्चे बेहोश : चंबल फर्टिलाइजर कंपनी से छोड़ी थी अमोनिया गैस, स्कूल की तरफ पहुंची

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

कोटा। जिले की चंबल फर्टिलाइजर कंपनी की फैक्ट्री से अमोनिया गैस लीक हो गई। फैक्ट्री से निकलकर यह गैस पास में मौजूद सरकारी स्कूल तक पहुंच गई और कई बच्चे इसकी चपेट में आ गए। गैस इनहेल करने की वजह से 6 बच्चों की तबीयत खराब हो गई।

घटना सुबह 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है। चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल लिमिटेड(CFCL) की फैक्ट्री के पास ही सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल स्थित है। सुबह के वक्त फैक्ट्री की तरफ से अमोनिया गैस को रिलीज किया गया था। यह गैस स्कूल की तरफ पहुंच गई, इससे बच्चों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। थोड़ी देर में वे बेहोश हो गए। इससे हड़कंप मच गया। बच्चों को CFCL परिसर में स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत ठीक है।

कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे

डीएसपी राजेश ढाका ने बताया कि सुबह साढ़े 10 बजे करीब स्कूली छात्राएं पानी भरने स्कूल परिसर से बाहर गई थी। वापस लौटने पर उन्हें घुटन महसूस हुई। उन्होंने स्टाफ को बताया। करीब साढ़े 11 बजे कुछ और बच्चियों को सांस में तकलीफ हुई। जिन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। केवल बच्चियों की तबीयत बिगड़ी है। स्कूल स्टाफ बच्चों को कुछ नहीं हुआ। कलेक्टर रवींद्र गोस्वामी भी मौके पर पहुंचे हैं।

कंपनी ने रिस्पॉन्स दिया, तुरंत गैस रिलीज कम किया

प्रिंसिपल रंजना शर्मा ने बताया- सुबह प्रेयर चल रही थी। इसी दौरान गैस रिलीज की गई। इससे कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ी है। ऐसी कोई बात नहीं है। हमने फैक्ट्री के अधिकारियों से बात की उन्होंने सही रिस्पांस दिया और कहा कि इसे कम (गैस-रिलीज) करते हैं।

शर्मा ने बताया कि फैक्ट्री की तरफ से एक व्यक्ति को भेजा गया था। इसके बाद रिलीज कम किया गया। हमारे यहां बच्चों की तबीयत बिगड़ी तो उन्हें जल्दी से अस्पताल भिजवाया गया। इसके बाद स्कूल की छुट्टी कर दी गई।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर