धौलपुर। जिले के कौलारी थाना क्षेत्र में बसई नवाब मार्ग पर खोरपुरा गांव के पास एक निजी बस का टायर फट गया। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि बस सैपऊ से खेरागढ़ (उत्तर प्रदेश) की ओर जा रही थी। जैसे ही बस पिपहेरा के खोरपुरा के पास पहुंची। इसी दौरान बस के आगे के पहिए का टायर फट गया। टायर फटने की तेज आवाज से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे की ओर झुक गई। इसी दौरान मौके पर ग्रामीण पहुंच गए। जिन्होंने यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला। बस में सवार यात्री चंदन सिंह ठाकुर ने बताया कि ड्राइवर की सूझबूझ से बस को नियंत्रण में कर लिया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया। सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए। यात्री अन्य वाहनों से अपने गंतव्य स्थान पर निकले।

लेटेस्ट न्यूज़
Les secrets pour devenir viral en un clic
March 4, 2026
10:28 pm
Answers about Newspapers and Magazines
March 4, 2026
10:27 pm
Why Hiring a Licensed Electrician Is Always Worth It
March 4, 2026
10:27 pm
39 Re Buying On-line?
March 4, 2026
10:26 pm

चलती बस का टायर फटा, सभी लोग सुरक्षित : ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

