Explore

Search

March 12, 2026 11:40 am


तीन चोरों से चोरी के वाहन और मोबाइल जब्त : रात में दुकान के बाहर से किया था ट्रैक्टर चोरी, बाइक और ट्रैक्टर किया जब्त

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

भरतपुर। जिले की रुदावल थाना पुलिस ने चोरी करने वाली गैंग के 3 आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का 1 ट्रैक्टर, 1 बाइक और 3 मोबाइल जब्त किए हैं। पुलिस लगातार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों से और भी चोरी के वाहन के जब्त हो सकते हैं। थाना अधिकारी बाल कृष्ण ने बताया कि 20 और 21 मार्च की रात को जरीला गांव स्थित लख्मी लोधा की पंचर की दुकान से कुछ चोर एक ट्रैक्टर चोरी कर ले गए। ट्रैक्टर कटर और थ्रेसर लगा हुआ था। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की, जिसमें तीन आरोपियों के बारे में पता लगा। पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान करते हुए दिलीप कुमार निवासी जारोली धौलपुर, सचिन निवासी जरीला रुदावल, विनोद निवासी रजोरा धौलपुर को गिरफ्तार कर किया गया।

आरोपियों से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने ट्रैक्टर चोरी करना कबूल किया। जिसके बाद आरोपियों द्वारा चोरी किए गए 1 ट्रैक्टर, 1 बाइक और 3 मोबाइल को बरामद किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों से और भी चोरी हुए वाहनों को बरामद किया जा सकता है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर