Explore

Search

February 15, 2026 4:53 pm


मुंबई के कारोबारी से धोखाधड़ी के दो गिरफ्तार : दो बकरा व्यापारियों ने की थी ठगी; 3.50 लाख रुपए हड़पे थे

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अजमेर। जिले में बकरा व्यवसाय में धोखाधड़ी कर साढ़े तीन लाख रुपए हड़पने के मामले में मुंबई पुलिस की टीम ने मंगलवार रात को ब्यावर रोड बकरा मंडी से दो व्यापारियों को गिरफ्तार कर लिया। तीसरे आरोपी को पुलिस ने परिवादी के बयान के आधार पर पूछताछ कर छोड़ दिया। रामगंज थाना प्रभारी डॉ. रवीश सामरिया के अनुसार मुंबई पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए मदद मांगी थी। आरोपी नवाब हुसैन, समीर हुसैन और पप्पू कुरैशी को हिरासत में लिया गया। बाद में पप्पू को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। मामला बकरा कारोबार में धोखाधड़ी का है। नवाब और समीर ने मुंबई के कारोबारी को बकरे सप्लाई करने का झांसा देकर साढ़े तीन लाख रुपए हड़प लिए थे। इस मामले में मुंबई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की और पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर