Explore

Search

August 2, 2025 10:54 pm


बैंककर्मी ने 99 लाख रुपए हड़पे थे : 2 साल बाद पुलिस ने पति-पत्नी को अरेस्ट किया, अलवर शहर में ही रह रहे थे

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अलवर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित SBI शाखा महल चौक से 99 लाख रुपए का गबन करने वाली बैंक की बाबू निक्की सेठी व उनके पति योगेश कुमार को पुलिस ने 2 साल बाद में गिरफ्तार किया है। जबकि यह दंपती अलवर शहर में ही रह रहा था। बैंक की बाबू ने 99 लाख रुपए फर्जी बाउचर के जरिए 20 अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिए थे। यह घटना 6 सितंबर 2022 का मामला है।

कोतवाल नरेश शर्मा ने बताया 6 सितंबर 2022 को एसबीआई महल चौक बैंक मैनेजर अंशुमन ने थाने पर उपस्थित होकर मामला दर्ज करारा था कि बैंक में पद स्थापित निक्की सैठी पार्किंग खाता की इंचार्ज थी। जिसने फर्जी बाउचर बनाकर बैंक के 99 लाख 44 हजार रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिए। ये अधिकतर खाते उनके परिवार वाले और मिलने वालों के हैं। जिनमें पैसे ट्रांसफर किए गए।

महिला के पति योगेश को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी स्कीम नंबर 10 बी हाउसिंग बोर्ड दीवान जी के बाग़ की रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को सूर्य नगर स्थित किराए के मकान से गिरफ्तार किया है। अब दोनों से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर