Explore

Search

July 7, 2025 2:12 am


बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बोले-कश्मीर में विपक्ष जीता तो पत्थरबाज आ जाएंगे, राष्ट्रीय संगठन मंत्री संतोष ने सदस्यता अभियान की धीमी गति पर जताई नाराजगी

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि आज देश-प्रदेश का नागरिक बीजेपी से जुड़ने के लिए उत्साहित है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि आज विपक्ष अराजकता और भ्रम पैदा करने की राजनीति कर रहा है।

मदन राठौड़ ने कहा- ये लोग कहते हैं कि अगर कश्मीर में उनकी सरकार आती है तो ये पहले जैसी स्थिति बना देंगे। मतलब ये लोग आर्टिकल 370 को फिर से बहाल करेंगे। अगर कश्मीर में इनकी सरकार बनेगी, तो कश्मीर में फिर से पत्थरबाज भी आ जाएंगे। राठौड़ ने यह बात बीजेपी के प्रदेश स्तर और जिला संयोजकों की बैठक में कही।

बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष ने प्रदेश में बीजेपी के सदस्यता अभियान की धीमी गति को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने सदस्यता आंकड़ा कम होने का कारण पूछा।

खेतों में भी जाकर बनाएं सदस्य

बीएल संतोष के सवाल पर संयोजकों ने कहा- इस समय खेती का समय चल रहा है, जिसके चलते सदस्यता कम रही है। इस पर बीएल संतोष ने कहा कि लोग खेती में व्यस्त हैं तो खेतों में जाकर सदस्य बनाएं। उन्होंने कहा कि मैं यहां एक-एक व्यक्ति का रिकॉर्ड देखने आया हूं। किस व्यक्ति ने अपने मोबाइल से कितने सदस्य बनाए।

बैठक में कई संयोजकों ने सदस्य बनाने की प्रोसेस में दिक्कत भी बताई। इस पर बीएल संतोष ने कहा- राजस्थान में बड़ी संख्या में बीजेपी के जनप्रतिनिधि हैं। क्या आपने अपने जिले के जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और पार्षदों की बैठक ली। बीएल संतोष ने निर्देश दिए कि इन सभी को सदस्यता अभियान से जोड़ा जाए।

सवा करोड़ का लक्ष्य, अभी 23 लाख सदस्य बने

देशभर में बीजेपी का सदस्यता अभियान चल रहा है। 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाकर इस अभियान की शुरुआत हुई थी। प्रदेश में अभियान की शुरुआत 3 सितंबर को की गई थी। प्रदेश में 15 अक्टूबर तक बीजेपी को सवा करोड़ सदस्य बनाने हैं। अभियान का पहला चरण 30 सितंबर को खत्म होगा। दूसरा चरण एक अक्टूबर से शुरू होगा। अभी तक भाजपा प्रदेश में 23 लाख सदस्य बना चुकी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर