Explore

Search

July 8, 2025 5:10 am


महिला पर सियार का हमला, लहूलुहान हालत में भर्ती कराया : घर से बाहर निकलते ही टूट पड़ा; बाजरे की कटाई में जुटे किसानों में दहशत

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

दौसा। जिले के महुवा उपखंड के लालपुर नगला गांव में सियार के हमले में एक महिला के घायल होने का मामला सामने आया है। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सियार के हमले के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। खेती के काम लगे किसान परिवार सतर्कता बरतते हुए बाजरे की कटाई में जुटे हैं। दरअसल, लालपुर नगला निवासी पतासी देवी पत्नी बाबूलाल मीना सुबह करीब 6 बजे घर से बाहर निकली तो अचानक एक जंगली जानवर से उस पर हमला कर दिया। महिला के चीखने चिल्लाने के बाद जानवर महिला को घायल कर भाग गया। इसके चेहरे सहित शरीर पर जगह-जगह पंजे से हमला कर लहूलुहान कर दिया।

महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और घायल को इलाज के लिए महुवा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर्स में इलाज किया। जानवर के द्वारा महिला को घायल करने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पगमार्क लिए। जिसमें जानवर के सियार होने की पुष्टि हुई है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर