Explore

Search

June 8, 2026 6:29 pm


लेटेस्ट न्यूज़

विधायक गोपाल खंडेलवाल ने लक्ष्मीखेड़ा में किया ₹1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण, जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

जेडीए द्वारा रुका विकास कार्य फिर से शुरू

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

रिपोर्ट : गजेन्द्र जांगिड़

जोधपुर : नगर निगम उत्तर जेडीए द्वारा रुके विकास कार्यों को पुनः शुरू किया गया। जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। सोशल मीडिया प्रभारी इकबाल मौलानी ने बताया की पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आदेशानुसार पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी, जिलाध्यक्ष सलीम खान, नगर निगम उत्तर महापौर कुंती देवड़ा के सहयोग से वार्ड नं 53 के पार्षद जितेन्द्र सामरिया के प्रयास से जेडीए द्वारा वार्ड नं 53 के कागा कागड़ी पुरानी मस्जिद के पास सिवरेज व सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया जो काफी दिनो से रुका हुआ था। इससे पूर्व में भी वार्ड नं 53 में पार्षद जितेंद्र सामरिया के प्रयास से विकास कार्य करवाए गए।

जिसके लिए क्षेत्र वासियों ने धन्यवाद प्रकट किया। इस मौके पर वार्ड पार्षद जितेंद्र सामरिया, मंडल अध्यक्ष पुरण प्रकाश मेघवाल, पूर्व पार्षद शायरी देवी भील, सोशल मीडिया प्रभारी इकबाल मौलानी, सलाउद्दीन गौरी, अब्दुल गनी, माजिद बेलिम, रज्जाक घोसी, रमजान खान, जितेंद्र मेघवाल, बलराम कोली, अजहरुद्दीन, शुभम खींची सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर