Explore

Search

June 2, 2026 11:08 pm


जलदाय विभाग की लापरवाही से सड़क बनी हादसों का कारण, एसडीएम से शिकायत कर शीघ्र मरम्मत की मांग

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन। कस्बे में पुलिस थाने के पीछे स्थित गली में जलदाय विभाग द्वारा पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए लाखों रुपये की लागत से बनी सीसी सड़क को जगह-जगह खोद दिया गया, लेकिन कार्य पूर्ण होने के बाद सड़क की समुचित मरम्मत और भराव नहीं किए जाने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जनप्रतिनिधि यौवन कोली का आरोप है कि पाइपलाइन डालने के बाद विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने सड़क को यथावत छोड़ दिया। जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिनमें पानी भरा रहता है। इससे राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों तथा स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार लोग इन गड्ढों में फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में पानी भराव की स्थिति में सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती, जिससे हादसों की आशंका और बढ़ जाती है। विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह मार्ग जोखिम भरा बन गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में जलदाय विभाग के अधिकारियों को कई बार मौखिक रूप से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। विभाग की उदासीनता से लोगों में रोष व्याप्त है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को शिकायत पत्र सौंपकर जलदाय विभाग के लापरवाह कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा क्षतिग्रस्त सड़क की शीघ्र मरम्मत करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर