Explore

Search

May 29, 2026 8:29 pm


लेटेस्ट न्यूज़

सीता का कुंड सड़क मार्ग पर बढ़ती दुर्घटनाएं, काल का ग्रास बनता आम नागरिक, चिर निद्रा में मोन भाजपा सरकार, अधिकारियों की लेट लतीफा शाही आमजन पर पड़ रही भारी

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन। बिजौलिया से शक्करगढ़, माल का खेड़ा, सीता का कुंड को जोड़ने वाला सड़क मार्ग विगत कई महीनो से स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता एवं अधिकारियों की लापरवाही एवं लेट लतीफाशाही के चलते खस्ताहाल हो रहा है। इस सड़क मार्ग पर आए दिन वाहन चालक छोटी-बड़ी दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। वर्तमान में इस सड़क मार्ग की हालत पूर्ण रूप से बड़े खड्डों में तब्दील हो चुकी है। डामर पूर्ण रूप से उखड़ चुका है। इस खराब सड़क मार्ग पर सफर करना दुर्घटना को निमंत्रण देने जैसा प्रतीत हो रहा है। जहां एक और आमजन छोटी-बड़ी दुर्घटनाओं का दंश झेल रहा है। वहीं दूसरी और डबल इंजन सरकार के जनप्रतिनिधि घोर निद्रा में लीन दिखाई पड़ रहे है। गौरतलब है कि यह सड़क मार्ग उपखंड वासियों के लिए दिन-रात परिवहन करने वाला मार्ग है। बिजौलिया कस्बे से 24 घंटे के भीतर दिन रात हजारों छोटे बड़े भारी वाहन इस सड़क मार्ग से गुजरते हैं। इस सड़क की वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद भी स्थानीय ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत से लंबे समय से इस सड़क मार्ग को अधरझूल में लटकाने का कार्य किया जा रहा है। आए दिन इस सड़क मार्ग पर दुपहिया वाहन चालक काल का ग्रास बनते जा रहे हैं। वहीं भारी वाहनों को जान माल का नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। वर्तमान में इस सड़क मार्ग पर लगातार तीन बड़ी दुर्घटनाएं घटित हो चुकी है। स्थानीय लोगों के द्वारा कुछ दिन पूर्व भाजपा के सांसद दामोदर अग्रवाल और विधायक गोपाल खंडेलवाल को इस विषय में कई बार अवगत करवाया गया था। किंतु जनप्रतिनिधियों की ठेकेदार और अधिकारियों पर पकड़ लचीली होने के चलते अधिकारियों को छोटी मोटी डांट फटकार के बाद आश्वासन का घूंट जनता को दिया जा रहा है। वही इस सड़क मार्ग को लेकर स्थानीय जनता में दिन प्रतिदिन आक्रोश बढ़ता जा रहा है। युवाओं के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से इस सड़क मार्ग को जल्द दुरुस्त करने की मांग उठाई जा रही है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द इस सड़क मार्ग को पूर्ण कराया जाए नहीं तो जनता उग्र आंदोलन करेगी।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर