Explore

Search

February 18, 2026 3:34 am


6.22 ग्राम स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार : आरोपी स्मैक पीने और बेचने का आदी, खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

करौली। कैला देवी थाना पुलिस ने स्मैक एक सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 6.22 ग्राम स्मैक जब्त की है। पुलिस आरोपी से स्मैक की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी स्मैक पीने और बेचने का आदी है। कैला देवी थानाधिकारी ताराचंद ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक ब्रजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में फरार चल रहे अपराधियों, सामाजिक तत्वों के धर पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। थानाधिकारी ने बताया को अभियान के तहत कैलादेवी थाना पुलिस ने स्मैक का जहर घोलने वाले नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 6.22 ग्राम स्मैक को जब्त किया है। थानाधिकारी ने बताया कि गश्त के दौरान सपोटरा रोड से मोहन (35) पुत्र सुवालाल मीणा निवासी कैलादेवी को गिरफ्तार कर स्मैक को जब्त किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी स्मैक पीने और बेचने का आदी है। आरोपी के ऊपर पुलिस और डीएसटी टीम द्वारा काफी समय से लगातार नजर रखी जा रही थी। आरोपी द्वारा सपोटरा की तरफ से अपने परिचित से स्मैक को खरीद कर लाना बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर