उदयपुर। जिले की अंबामाता थाना पुलिस ने अवैध हथियार पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी डॉ हनवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि आरोपी वीरेन्द्र सिंह झाला पिता राजेन्द्र सिंह, किशन खटीक पिता लोगर खटीक और राजेन्द्र सिंह पिता मोती सिंह देवड़ा को गिरफ्तार किया है। वीरेन्द्र और किशन के कब्जे से 1 देशी पिस्टल मय 1 जिंदा कारतूस बरामद किए थे। इन आरोपियों से पूछताछ बाद पता लगा कि इन्होंने अपना रुतबा कायम करने के लिए पिस्टल और जिंदा कारतूस लियों का गुड़ा बड़ी निवासी राजेन्द्र सिंह देवड़ा से खरीदे थे। इसके बाद पुलिस ने पिस्टल बेचने वाले आरोपी राजेन्द्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में राजेन्द्र सिंह देवड़ा ने पिस्टल और कारतूस बेचना स्वीकार किया। तीनों आरोपी बदमाश प्रवृत्ति के हैं। वीरेन्द्र के खिलाफ पूर्व में 6, आरोपी किशन के खिलाफ भी 6 और आरोपी राजेन्द्र सिंह के खिलाफ 2 मामले दर्ज हैं। आरोपियों से पूछताछ करते हुए आगे जांच जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़
The Mechanics and Strategy of Bet Fox Aviator: Mastering the Multiplier for Global Enthusiasts
February 19, 2026
6:10 am
Transformez vos soirées avec ces expériences adultes exclusives
February 19, 2026
6:09 am
How To Change Taskbar
February 19, 2026
6:09 am
Transformez vos économies en une fortune en un temps record
February 19, 2026
6:06 am

अवैध पिस्टल-जिंदा कारतूस खरीदने-बेचने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार : आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी मामले दर्ज हैं, आंबामाता थाना पुलिस ने की कार्रवाई
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

