करौली। मासलपुर थाना पुलिस ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक वर्ष से फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मासलपुर थानाधिकारी नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक साल से फरार चल रहे गोविंद गुर्जर को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी पर करौली एसपी द्वारा 25 हजार रुपए का इनाम घोषित है। थानाधिकारी बताया कि ने 24 सितंबर 2023 को मासलपुर थाने में एक नाबालिग के पिता ने अपनी पुत्री के अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई। सूचना के बाद पुलिस ने नाबालिग को कर्नाटक से डिटेन कर लिया। पुलिस जांच के दौरान नाबालिग के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को तत्काल ही गिरफ्तार कर लिया था। घटना के समय से ही गोविंद फरार चल रहा था। कार्रवाई में डीएसपी कार्यालय करौली से हेड कॉन्स्टेबल सुरेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल सोहन सिंह, मदनलाल, नरसी और मासलपुर थाने से थानाधिकारी नीरज कुमार, हेड कॉन्स्टेबल परमजीत, कॉन्स्टेबल राजेश कुमार, पिंटू सिंह और सोन वीर मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़
news?
March 11, 2026
10:19 pm
A Comprehensive Review of the Royal Reels Casino for Australian Punters
March 11, 2026
10:17 pm
Answers about Math and Arithmetic
March 11, 2026
10:17 pm
Answers about One Direction (band)
March 11, 2026
10:16 pm

25 हजार रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार : नाबालिग के किडनैप और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 1 साल था फरार
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

