धौलपुर। जिले में दीपावली के दिन सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति का पैर कट गया था। पैर कटने से गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए परिजन आगरा ले गए। घायल की हालत में सुधार नहीं होने पर उसे आगरा से जयपुर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सदर थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह पोस्टमॉर्टम कराया है। बहादुरपुर गांव निवासी बच्चू सिंह (48) पुत्र ग्यारसीराम पाराशर दीपावली के दिन बाइक से धौलपुर स्थित घर आ रहा था। इसी दौरान सदर थाना क्षेत्र में चांदपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से उसका पैर कटकर अलग हो गया। हादसे के बाद एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत होने पर परिजनों को बुलाकर उसे रेफर कर दिया गया। परिजन उसे इलाज के लिए आगरा ले गए। आगरा में घायल की हालत बिगड़ने पर उसे जयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद मृतक के शव को धौलपुर लाया गया। जहां सदर पुलिस को लिखित रिपोर्ट देने के बाद मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पुलिस मौके से फरार वाहन की तलाश में जुटी है।

लेटेस्ट न्यूज़
news?
March 11, 2026
10:19 pm
A Comprehensive Review of the Royal Reels Casino for Australian Punters
March 11, 2026
10:17 pm
Answers about Math and Arithmetic
March 11, 2026
10:17 pm
Answers about One Direction (band)
March 11, 2026
10:16 pm

पैर कटने से घायल हुए व्यक्ति की मौत : बाइक चलाते समय हुई टक्कर से अलग हो गया था पैर, अज्ञात वाहन की तलाश
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

