Explore

Search

July 7, 2025 12:15 am


बेसमेंट में भरे पानी में डूबा 3 साल का ध्रुव,मौत : मां और छोटा भाई सो रहे थे, बहन को ढूंढते हुए बेसमेंट में पहुंचा था ध्रुव

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

भरतपुर। जिले के उद्योग नगर थाना इलाके में एक घर के बेसमेंट में पानी भरा होने के कारण उसमें एक 3 साल का बच्चा डूब गया। जिससे बच्चे की मौत हो गई। घटना के दौरान बच्चे की मां सो रही थी। बच्चा बोतल से दूध पीते हुए अपनी चचेरी बहन को ढूढ़ते हुए बेसमेंट में पहुंच गया और पानी में डूब गया।

बहन को ढूंढते हुए बेसमेंट में पहुंचा ध्रुव

बच्चे के चाचा अतुल कुमार ने बताया कि कल वह अपनी पत्नी और 3 साल की बेटी को लेकर तान्या को लेकर किसी काम से भरतपुर गया हुआ था। ध्रुव (3) के पिता प्रदीप (38) मजदूरी करने के लिए भरतपुर गए हुए थे। घर पर ध्रुव उसकी मां श्रीमती (34) और ध्रुव का 3 महीने का छोटा भाई था। दोपहर की बात है करीब 2 बजे ध्रुव की मां श्रीमती अपने दोनों बच्चों को सुलाने के लिए बरामदे में खाट पर लेटी थी। ध्रुव बोतल से दूध पी रहा था और, ध्रुव के छोटे भाई को उसकी मां दूध पीला रही थी। ध्रुव अतुल की बेटी तान्या के साथ खेला करता था।

मां जब सो कर उठी तो, उसने बच्चे को ढूंढा

श्रीमती अपने 3 महीने के बच्चे को दूध पिलाते समय सो गई। इतने में ध्रुव तान्या को ढूंढते हुए खाट से उठकर चल दिया। वह तान्या को ढूंढते हुए बेसमेंट में पहुंचा। जहां वह डूब गया और उसकी मौत हो गई। करीब 3 बजे ध्रुव की मां जागी तो, उसे खाट पर ध्रुव नहीं मिला। तब ध्रुव को पूरे घर में ढूंढा लेकिन, उसका कुछ पता नहीं लगा। तब श्रीमती ने अपने देवर अतुल को फोन कर ध्रुव के बारे में पूछा। अतुल ने अपनी भाभी को बताया कि ध्रुव उसके साथ नहीं है। जिसके बाद अतुल भी तुरंत अपनी पत्नी और बच्ची के साथ घर आ गया।

बेसमेंट में 5 फुट पानी भरा हुआ है

सभी ने मिलकर ध्रुव को आसपास के इलाके में ढूंढा। उसके बाद भी उसका कुछ पता नहीं लगा। अतुल बेसमेंट में भी गया वहां भी ध्रुव नहीं था। जब काफी देर तक ध्रुव का पता नहीं लगा तो, अतुल दोबारा से बेसमेंट में गया। बेसमेंट में एक कमरा भी बना हुआ है। बेसमेंट और कमरे में करीब 5 फुट पानी भरा है। अतुल में कमरे में जाकर देखा तो, वहां पर ध्रुव पड़ा था। परिजन ध्रुव को लेकर तुरंत आरबीएम अस्पताल पहुंचे। जहां से उसे जनाना अस्पताल रेफर कर दिया। जनाना अस्पताल में ध्रुव को मृत घोषित कर दिया गया।

पानी के स्त्रोत खुले होने के कारण भरता है बेसमेंट में पानी

अतुल ने बताया कि उनके बेसमेंट के फर्श से पानी निकलता है। जिसके कारण बेसमेंट में पानी भर जाता है। दीपावली पर उन्होंने बेसमेंट से पानी निकाला था। उसके बाद फिर से बेसमेंट में पानी भर गया। बेसमेंट के फर्श के नीचे कोई पानी का स्त्रोत है जो खुल गया है उसके कारण फर्श से पानी आता है। ऐसा पिछले 3 सालों से हो रहा है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर