प्रतापगढ़। जिले के रठांजना थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की पड़ोसी ने लाठियों से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने लाठी को बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामला बुधवार रात का है। रठांजना थानाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि परिजनों ने रिपोर्ट देकर बताया कि केसरपुरा निवासी मोहनलाल मीणा अपने घर के बाहर खाट पर सो रहा था। इसी दौरान उसके पड़ोसी राजमल मीणा ने लाठियों से वार कर हत्या कर दी। घटना का पता तब चला जब मोहनलाल सुबह 8 बजे तक नहीं उठा। घरवाले उसे उठाने गए तो देखा कि वह खून से लथपथ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मोहनलाल के शव को जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक मोहनलाल के दो बेटे और दो बेटियां हैं, वह खेती करता थे।

लेटेस्ट न्यूज़
The Proper Way To Operate In Healthcare It
February 11, 2026
12:45 pm
Stress-Unloose Star sign Removals – Tips for a Successful Move
February 11, 2026
12:35 pm
The Ultimate Guide regarding Online Aviator Mechanics Strategies and Professional Observations
February 11, 2026
12:30 pm

लाठियों से हमला कर पड़ोसी की हत्या : पुलिस ने लाठी बरामद कर आरोपी को हिरासत में लिया
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

