जयपुर। जिले के बजाज नगर थाना पुलिस ने दिल्ली निवासी एक महिला की शिकायत पर उसके साथ रेप होने का मामला दर्ज किया हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि वह 7 नम्बर को होटल रैड फॉक्स में शाम को 9 बजे पहुंची जहां पर आरोपी डीके शर्मा ने उस के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इस का विरोध किया लेकिन वह नहीं माना। जिस पर पीड़िता की ओर से होटल के बाहर आने पर पुलिस को शिकायत दी गई। बजाज नगर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर डीके शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली हैं। जांच अधिकारी सीआई ममता मीणा ने बताया कि दिल्ली की महिला जयपुर में बिजनेस के सम्बन्ध में मीटिंग करने के लिए आई थी। जयपुर में महिला की मीटिंग डीके शर्मा नाम के व्यक्ति के साथ होनी थी। रिपोर्ट के अनुसार डीके शर्मा ने पीड़ित महिला को जेएलएन मार्ग स्थित होटल रैड फॉक्स में बुलाया जहां पर पर महिला करीब 9 बजे पहुंची और होटल से रात 11.50 पर बाहर निकली। महिला ने शिकायत दी है कि उस के साथ होटल में डीके शर्मा ने रेप किया। वह किस को यह बात बताने पर मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर डीके के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। वहीं महिला का मेडिकल कराया गया महिला के जल्द 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़
Don’t Just Sit There! Start Getting More What Mah Is Best For Vaping
February 20, 2026
1:16 pm
Frosted Kush Strain vs OG Kush: Complete Comparison Guide 2025
February 20, 2026
1:10 pm
Up to Date Libraries That DDNet Relies on
February 20, 2026
1:06 pm
How 5 Tales Will Change The way in which You Strategy How Dangerous Is Vaping Zillow
February 20, 2026
1:05 pm

दिल्ली की महिला से जयपुर के होटल में रेप : पीड़ित महिला ने बजाज नगर थाना पुलिस को बताई आप बीती, होटल में मीटिंग के बहाने बुला कर किया रेप
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

