Explore

Search

February 15, 2026 11:56 pm


तीन चोर मेन गेट कूदकर घर में घुसे : ड्राइंग रूम में रखे 5 मोबाइल ले गए; सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीरें

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

भरतपुर। जिले के कोतवाली थाना इलाके में तीन चोर एक मकान में घुस गए। तीनों चोर मकान से 5 मोबाइल चोरी कर ले गए। तीनों चोर घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। चोर घर के मेन गेट कूदकर घर में घुसे। वे बाहर वाले कमरे में गए और वहां से 5 मोबाइल चोरी कर ले गए। मकान मालिक राहुल श्रीवास्तव मलेने बताया कि उसकी 12 नवंबर की शादी है। इसलिए घर में काफी रिश्तेदार आये हुए थे। देर रात तक घर में शादी के कार्यक्रम चल रहे थे। सभी लोग थक कर सो गए। घर के ड्राइंग रूम को किसी ने अंदर से बंद नहीं किया। मेन गेट का अंदर से ताला लगा लिया था। तभी रात में करीब 4 बजे तीन चोर घर के मेन गेट से कूदकर घर के अंदर दाखिल हुए। जिसके बाद वह ड्राइंग रूम में रखे 5 मोबाइल चोरी कर ले गए। सभी मोबाइल चार्जिंग पर लगे हुए थे। सुबह जब घर के लोग और रिश्तेदार सो कर उठे तो उन्हें अपने मोबाइल नहीं मिले। जिसमें बाद उन्होंने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो, पता लगा कि उनके घर में तीन चोर घुसे थे। जो मोबाइल चोरी कर ले गए। अभी तक मकान मालिक की तरफ से पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी गई है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर