जयपुर। राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा (रजि) जयपुर की ओर हीरा वैली रिसोर्ट, स्वेज फार्म, सोडाला में दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन हुआ। साथ ही जयपुर जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण किया गया । समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शामिल हुए। उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर महासभा के सभी पदाधिकारियों और समाज बंधुओ को दीपावली की शुभकामनाएं दी। दीपावली स्नेह मिलन समारोह के विशिष्ट अतिथि स्वतंत्रता सेनानी रामू माली (103 वर्ष ) का अशोक गहलोत ने सूत की माला पहना कर सम्मान किया। इस मौके पर समारोह में उपस्थित सैकड़ों लोग अशोक गहलोत से मिलने और सेल्फी लेने के लिए उतावले होते नजर आए। महासभा के संगठन प्रदेश संगठन महामंत्री भवानी शंकर माली ने बताया कि जयपुर जिला अध्यक्ष सीताराम सैनी ग्रामीण अध्यक्ष जगदीश प्रसाद बांसा, महिला जिलाध्यक्ष कमला सैनी, युवा जिलाध्यक्ष रविकांत इंदोपिया, 10 तहसील अध्यक्ष तथा 81 लोगों की जिला कार्यकारिणी का शपथ विशिष्ठ अतिथि स्वतंत्रता सेनानी रामू माली ने दिलाई। समारोह में महासभा के संरक्षक सेवाराम दगदी परबतसर, बिसना राम देवड़ा जोधपुर, प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद गहलोत, पशु कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी जोधपुर, युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अशोक सैनी खेतड़ी, प्रदेश महिला अध्यक्ष गीता सोलंकी मकराना, महामंत्री गोपाल बबेरवाल, सत्यनारायण खटवाड़ा, भागचंद सैनी एडवोकेट टोंक, शंकर लाल बालान चुरु, कोषाध्यक्ष बहादुर सैनी, प्रवक्ता सुनील सैनी, दुलीचंद सैनी झालावाड़,ललिता संजीव मेहरवाल, महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान के अध्यक्ष अनुभव चंदेल, रजनी मेहरवाल, लीला सैनी, अनिता परिहार जोधपुर, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम लाल सैनी, सचिव चिरंजी लाल मूंडरू, ईश्वर गहलोत सहित महासभा के अन्य पधाधिकारी और सैंकड़ो समाज बंधुओ ने समारोह में शिरकत की।

लेटेस्ट न्यूज़
Triangle Strategy: Chapter 2 – To Arms, Brave Warriors Guide
December 14, 2025
10:18 pm
How To Find All Lost Monument Fragments In Genshin Impact
December 14, 2025
10:16 pm
Look Nocturno Moderno – Guía de Estilo para la Noche
December 14, 2025
10:13 pm
8 Beginner Tips For Triangle Strategy
December 14, 2025
10:12 pm

माली सैनी महासभा के दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित : पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिरकत कर दी शुभकामनाएं
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान
