भरतपुर। कलेक्टर अमित यादव मंगलवार को अचानक जनाना अस्पताल पहुंचे। कलेक्टर ने पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान वह अस्पताल में गंदगी को लेकर काफी नाराज हुए। कलेक्टर ने साफ सफाई को लेकर ठेकेदार को निर्देश दिए। साथ ही डॉक्टरों और कर्मचारियों को एप्रन और नेम प्लेट लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर प्रजेंट रजिस्टर को जब्त कर अपने साथ ले गए। कलेक्टर सुबह करीब 9 बजकर 45 मिनट पर जनाना अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पूरे अस्पताल में 1 घंटे 30 मिनट तक दौरा किया। कलेक्टर अमित यादव सबसे ज्यादा अस्पताल में गंदगी को देखकर नाराज हुए। गंदगी को देख कलेक्टर ने सफाई ठेकेदार रोहित कुमार को बुलाया और सफाई पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। इसके अलावा जगह-जगह गुटखा के पीक को देखकर कलेक्टर बहुत नाराज हुए। उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड को बुलाकर गुटखा खाकर थूकने वाले लोगों पर नजर बनाए रखने को कहा। कलेक्टर ने सभी वार्ड में जाकर प्रजेंट रजिस्टर को चेक किया। उसमें कुछ कर्मचारी एब्सेंट थे। जिसके बाद सभी रजिस्टर को जब्त कर लिया गया। साथ ही कलेक्टर ने सभी कर्मचारियों को ऐप्रन पहनकर काम करने के निर्देश दिए। इस दौरान लोगों ने भी कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताई। जो कर्मचारी लेट आये हैं। उन्हें नोटिस दिए जाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़
5 Reasons Why Privacy-Conscious Shoppers Are Switching to Crypto Payments
March 5, 2026
6:11 am
Názor specialisty na současný gaming
March 5, 2026
6:06 am
Vape Clearance Sale
March 5, 2026
6:05 am
In 15 Minutes, I’ll Offer you The Reality About 123 Vape Shop
March 5, 2026
5:58 am

भरतपुर में कलेक्टर अचानक पहुंचे जनाना अस्पताल : उपस्थिति रजिस्टर को जब्त किया, गंदगी देख सफाई ठेकेदार को लगाई फटकार
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

