सवाई माधोपुर। अलीगढ़ ट्रोल प्लाजा के पास बीते दिन को देवली उनियारा विधान सभा उप चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा के समर्थकों ने सड़क जाम कर जमकर उपद्रव मचाया। इसी दौरान पीटीआई के संवाददाता अजित सिंह शेखावत व उनके कैमरामैन धर्मेंद्र पर उपद्रवी भीड़ ने जानलेवा हमला किया गया। पत्रकारों पर हुए इस निंदनीय जानलेवा हमले को लेकर जिला व प्रदेश भर में पत्रकारों में जबरदस्त रोष है। अब इसी मामले में पत्रकार संगठन मुखर होने लगे हैं। इसी कड़ी में आई एफ डब्ल्यू जे जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा ने अपने संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को ई मेल के जरिए मेसेज भेजकर पत्रकारों के हमलावरो को शीघ्र गिरफ्तार करने तथा पीड़ित पत्रकारों को उनके नष्ट किए गए उपकरणों की भर पाई करवाने था आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि इस जानलेवा हमले में दोनों पत्रकारों को गंभीर चोटें आई और उनके कैमरे और माइक तोड़ दिए गए थे। जिसके बाद कैमरे को जला भी दिया गया था। जैसे तैसे दोनों ने डॉ किरोड़ी लाल मीणा से सुरक्षा की गुहार लगाई, लेकिन जब तक उन्हें उन्मादी भीड़ में सम्मिलित अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से बचाया जाता तब तक उन पर ताबड़तोड़ जान लेवा हमला कर दिया। जिस से दोनों को गंभीर चोटें लगने से वह वहीं गिर पड़े। जैसे तैसे वे भीड़ से अपनी जान बचाकर बमुश्किल भाग निकल ने में सफल होकर डॉ. किरोड़ी लाल के पास पहुंच कर अपनी व्यथा सुनाई,लेकिन उनसे भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली तो वे सीधे इलाज के लिए सवाई माधोपुर के एक अस्पताल पहुंचे। जहां उनका इलाज शुरू हुआ बाद में देर रात उन्हें जयपुर के लिए रैफर कर दिया था। इसी मामले में जयपुर के अमर जवान ज्योति स्मारक पर भी आज विरोध जताया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़
Spinmama: Ein tiefer Einblick in die Welt von Casino und Sportwetten
February 16, 2026
9:29 am
Procerin Success Stories: Real Experiences of Hair Restoration
February 16, 2026
9:28 am
Приложение интернет-казино cryptoboss casino официальный сайт на Андроид: удобство слотов
February 16, 2026
9:20 am
Уникальные джекпоты в онлайн-казино cryptoboss казино: воспользуйся шансом на главный подарок!
February 16, 2026
9:20 am

मीडियाकर्मियों पर हमले का किया विरोध : मुख्यमंत्री से हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार करने व पीड़ित पत्रकारों को आर्थिक सहायता की मांग
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

