उदयपुर। राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी शनिवार सुबह उदयपुर पहुंची। यहां पहुंचने पर एयरपोर्ट से सीधे उदयपुर के समोरबाग पैलेसे पहुंची। यहां समोरबाग में दीया कुमारी ने उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और पूर्व सांसद महेंद्र सिंह मेवाड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के सदस्यों सांत्वना दी। इस दौरान दिवंगत महेंद्र सिंह मेवाड़ के बेटे नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़, बहू राजसमंद सांसद महिमा कुमारी और परिवार के सदस्य से दीयाकुमारी मिली। इस दौरान मीडिया से बातचीत में दीयाकुमारी ने कहा कि महेंद्र सिह मेवाड़ का हमेशा ही आशीर्वाद रहा। जब मुझे राजसमंद से टिकट मिला तब भी उनका आशीर्वाद रहा और उनका हमेशा बहुत सहयोग रहा है। उनकी कमी सबको खलेगी। उन्होंने कहा कि उनके निधन से मेवाड़ और समाज को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। इससे पहले सुबह सवा आठ बजे डबोक एयरपोर्ट पर दीयाकुमारी का भाजपा पदाधिकारियों और अन्य ने स्वागत किया।

लेटेस्ट न्यूज़
5 Best Research Chemicals – Research Chemicals for sale
March 3, 2026
3:23 pm
Лучшие джекпоты в интернет-казино cryptoboss казино: получи главный подарок!
March 3, 2026
3:20 pm
Answers about Telephones
March 3, 2026
3:17 pm
In what city does the program News 10 Now provide the news?
March 3, 2026
3:16 pm

दीयाकुमारी-महेंद्रसिंह मेवाड़ का मेरे पर बहुत आशीर्वाद रहा : उदयपुर में दी श्रद्धांजलि, कहां मुझे राजसमंद से टिकट मिला तब भी बहुत सपोर्ट रहा उनका
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

