Explore

Search

June 1, 2025 7:23 pm


हरियाणा की महिला ने राजस्थान पुलिस दौड़ाई : 20 रुपए की कोल्ड ड्रिंक खरीदी, 500 रुपए के छुट्‌टे के लिए रेस्टोरेंट कर्मचारी से भिड़ी

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

चंडीगढ़। राजस्थान के सालासर धाम की यात्रा करने गई हरियाणा की एक महिला ने चूरू में NH-52 पर स्थित एक रेस्टोरेंट में जमकर हंगामा किया। वह 20 रुपए का सामान खरीदने के बाद छुट्‌टे रुपए न मिलने से भड़की थी। मामला इतना बढ़ गया था कि राजस्थान पुलिस को भी दौड़ना पड़ गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने महिला के पैसे देकर मामला शांत कराया। साथ ही महिला से कहासुनी करने वाले होटल कर्मचारी को राउंडअप करने की तैयारी है। चर्चा यह भी है कि हरियाणा मुख्यमंत्री के ऑफिस से फोन जाने के बाद राजस्थान पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की है।

क्या है पूरा मामला

राजस्थान के चूरू सदर थाना के SHO बलवंत सिंह ने बताया है कि हरियाणा के जींद की रहने वाली एक महिला राजस्थान में सालासर धाम के दर्शन करने अपने परिवार के साथ आई थी। जब वह दर्शन कर लौट रही थी तो रिफ्रेशमेंट के लिए NH-52 पर बने एक रेस्टोरेंट में रुकी। यहां कई रेस्टोरेंट हैं। यहां से महिला ने 20 रुपए की कोल्ड ड्रिंक खरीदी, जिसके लिए महिला ने रेस्टोरेंट में 500 का नोट दिया। रेस्टोरेंट में बैठे व्यक्ति ने कहा कि 500 रुपए के छुट्‌टे नहीं। इसके बाद उन दोनों के बीच छुट्‌टे रुपयों को लेकर बहस होती रही।

पुलिस ने 20 रुपए देकर मामला शांत कराया

बाद में बात ज्यादा बढ़ गई तो महिला और उसके साथ आए लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले समझा। महिला का कहना था कि उसके साथ रेस्टोरेंट में युवक बदतमीजी कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने महिला की ओर से रेस्टोरेंट को 20 रुपए देकर मामला शांत कराया। साथ ही आरोपी युवक को मौके पर आने को कहा। SHO ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे थे, तब तक आरोपी युवक वहां से भाग गया था। पुलिस ने रेस्टोरेंट के मालिक से आरोपी युवक को बुलाने के लिए कहा। थोड़ी देर बाद पुलिस भी वहां चली गई और महिला भी अपने परिजनों के साथ आगे रवाना हो गई।

हरियाणा CMO से फोन पहुंचने की चर्चा

इसी बीच चर्चा यह भी है कि जिस महिला से विवाद हुआ था वह हरियाणा CMO में कार्यरत है। जब रेस्टोरेंट से उसका विवाद हुआ और जब महिला ने पुलिस को फोन किया तो पुलिस ने उसे ठीक से रिस्पॉन्ड नहीं किया। इसके बाद महिला ने अपने ऑफिस फोन किया। हरियाणा CMO की ओर से इसके बाद राजस्थान पुलिस को फोन पहुंचा और महिला को ठीक से ट्रीट करने के लिए कहा गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और महिला के पास रेस्टोरेंट पर पहुंची। वहां जाकर पुलिस ने मामले का निपटारा किया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर