डूंगरपुर। जिले में साइबर थाना पुलिस ने ट्रेडिंग में मुनाफे के नाम से लाखों की ऑनलाइन ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दूसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। पीड़ित से 11 लाख 12 हजार 600 रुपए की ठगी की गई थी। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। साइबर थाने के थानाधिकारी गिरधारी सिंह ने बताया कि डूंगरपुर शहर के प्रतापनगर निवासी सुरेश कलाल ने साइबर थाने में रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया कि 23 जुलाई को उसके टेलीग्राम एप पर एक मैसेज आया था। जिसमें ट्रेडिंग में मुनाफे की स्कीम बताई थी। जिसके चलते उसने उनका टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन किया। इसके बाद ग्रुप में कई रेटिंग टास्क दिए गए और उसने वो टास्क किए। वहीं रेटिंग टास्क करने पर कुछ पैसे उसके खाते में भेजे। इसके बाद उसने ज्यादा पैसे लगाने पर ज्यादा मुनाफे का लालच दिया। जिसके चलते उसने 31 जुलाई 2024 तक कुल 11 लाख 12 हजार 600 रुपए अलग-अलग खातों में ऑनलाइन भेजे। वहीं जब सामने से पैसे वापस नहीं भेजे गए तो उसे ठगी का अहसास हुआ। जिस पर उसने साइबर थाने में मामला दर्ज करवाया। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जिन-जिन खातों में पैसे गए उसकी जांच की। इस दौरान पहला ट्रांजैक्शन पाली जिले के गुन्दोज निवासी राकेश घांची के खाते में गया। जिस पर पुलिस ने पाली निवासी राकेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। वहीं राकेश ने पूछताछ में बताया कि उसके दोस्त मनीष ने उसका खाता प्रति ट्रांजैक्शन एक प्रतिशत कमीशन पर किराए पर लिया था। जिस पर पुलिस ने आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी राकेश से पूछताछ के साथ अन्य आरोपी मनीष की तलाश साइबर पुलिस कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
All-in-One C02 File Viewer – FileMagic
March 5, 2026
3:54 pm
The Low Down on Secondary 4 Math Tuition Singapore Exposed
March 5, 2026
3:53 pm
“Guide to Math Tuition for Primary 6 Students in Singapore: Helping Your Child Excel”
March 5, 2026
3:50 pm

ऑनलाइन ठगी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार : ट्रेडिंग में दिया मुनाफे का लालच, टेलीग्राम एप पर किया था मैसेज
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

