अलवर। 12वीं की पढ़ाई के साथ NEET की तैयारी कर रहे स्टूडेंट की जहर खाने से मौत हो गई। परिजनों ने रिपोर्ट में बताया कि उसने गलत दवा को पी लिया, जिसके अचेत हो गया। इलाज के दौरान मौत हो गई। मामला तिजारा थाना क्षेत्र के गांव खलीलपुरी का है। तिजारा थाने के सहायक पुलिस उप निरीक्षक प्रभु दयाल ने बताया- खलीलपुर गांव निवासी17 साल के पुनीत पुत्र रामावतार की जहर खाने से मौत होने की परिजनों ने रिपोर्ट दी है। परिजन उसे अचेत हालत में सामान्य हॉस्पिटल लेकर गए थे, जहां इलाज के दौरान स्टूडेंट की मौत हो गई। पुनीत 12वीं कक्षा के साथ सीकर में रहकर NEET की तैयारी कर रहा था। चार दिन पहले ही घर आया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

लेटेस्ट न्यूज़
Darknet Websites
March 29, 2026
2:04 am
Advertising And Bioresonance According To Paul Schmidt
March 29, 2026
2:03 am
Как верно строчить лучшая? Есть ответ
March 29, 2026
2:02 am

NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत : जहर खाने पर बिगड़ी तबीयत, सीकर में रहकर पढ़ाई कर रहा था
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

