फालना। फालना में रविवार रात को घर के बाहर से बाइक चोरी हो गई। दो बदमाशों ने रात करीब 3 बजे बाइक चुरा ली। मामला थाना क्षेत्र के खुडाल पेचका गली का है। चोरी की वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि दो चोर आते है और पहले रैकी करते है। इसके बाद मौका मिलते ही घर के बाहर खड़ी बाइक का लॉक तोड़कर बाइक को लेकर चलने लग जाते है। पीड़ित फुलेश प्रजापत ने बताया कि मैंने घर के बाहर यामाहा कंपनी की FZ बाइक पार्क की थी। रात करीब 2.30 बजे दो लड़के आए और रैकी की।। इसके बाद एक लड़के ने मोटरसाइकिल का लॉक तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान गली के कुत्ते भौंकते भी नजर आ रहे हैं, लेकिन दोनों चोर रात करीब 3 बजे मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर आराम से मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। पूरा घटनाक्रम खुडाला में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फालना पुलिस थाना अधिकारी विक्रम सिंह सान्दु ने बताया कि घटना को लेकर लिखित रिपोर्ट मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।

लेटेस्ट न्यूज़
Darknet Websites
March 29, 2026
2:04 am
Advertising And Bioresonance According To Paul Schmidt
March 29, 2026
2:03 am
Как верно строчить лучшая? Есть ответ
March 29, 2026
2:02 am

फालना में घर के बाहर से बाइक चोरी : रैकी कर बाइक का लॉक तोड़ा, धक्का मारते हुए लेकर फरार हुए
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

