Explore

Search

February 12, 2026 10:45 am


लेटेस्ट न्यूज़

गायक कन्हैया मित्तल निशान यात्रा लेकर पहुंचे खाटूश्यामजी : 1551 फिट यात्रा के साथ हजारों भक्त, बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा के लिए कामना की

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

सीकर। प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल 1551 फीट की निशान यात्रा लेकर खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के दर्शन करने के लिए पहुंचे। कन्हैया मित्तल के साथ हजारों भक्त निशान यात्रा में शामिल हैं। मित्तल ने खाटू धाम में बाबा को निशान चढ़ाकर पूजा-अर्चना की।

कन्हैया मित्तल के साथ हजारों भक्तों की टोली शाम को जय श्री श्याम के जयकारे लगाते हुए खाटू मोड़ पहुंची जहां भक्तों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद भक्तों की टोली खाटू दरबार में पहुंची जहां कन्हैया मित्तल ने बाबा को निशान चढ़ाया। कन्हैया मित्तल ने निशान चढ़ाकर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार एवं उनकी रक्षा के लिए बाबा श्याम से अरदास की।

सुरक्षा के मध्यनजर भक्तों की टोली के साथ पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया। वहीं गायक को देखने के लिए लोगों को भारी भीड़ जुटी और लोग कन्हैया मित्तल के साथ सेल्फी लेने लगे। मंदिर कमेटी की ओर से मंदिर परिसर में कन्हैया मित्तल को पूजा-अर्चना कराई गई।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर