Explore

Search

February 11, 2026 4:15 am


विद्यालय संगठन का 61वां स्थापना दिवस मनाया गया : केंद्रीय विद्यालय 5 में स्टूडेंट्स ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, हरियाणवी और राजस्थानी लोक नृत्य का बेहतरीन प्रदर्शन किया

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जयपुर। मानसरोवर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 5 में केंद्रीय विद्यालय संगठन का 61 वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रिंसिपल राघवेंद्र लाल संतानियां द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं द्वारा केंद्रीय विद्यालय गीत’भारत का स्वर्णिम गौरव केंद्रीय विद्यालय लायेगा’ की शानदार प्रस्तुति देकर केंद्रीय विद्यालय के गौरव का जीवंत चित्रण किया।

समारोह में स्टूडेंट्स द्वारा हरियाणवी डांस की शानदार प्रस्तुति दी गई और छात्राओं द्वारा कत्थक नृत्य की रंगा रंग प्रस्तुति से समारोह का समा बांध दिया। इस दौरान क्लास नवीं ब के छात्र शाश्वत शुक्ला द्वारा हिंदी में भाषण प्रस्तुत किया । संस्कृत शिक्षक संजय ज्योतिषी द्वारा के वी के ध्येय वाक्य ‘तत् पुषन् अपावृणु’ के बारे में विस्तार से बताया और केंद्रीय विद्यालय संगठन के बारे में प्रकाश डाला।

स्कूल प्रिंसिपल ने बताया कि देश भर में तेरह सौ से अधिक विद्यालयों में तेरह लाख से ज्यादा विद्यार्थी अध्ययनरत है । उन्होंने बताया की केंद्रीय विद्यालय 15 दिसंबर 1963 में प्रारंभ हुआ। केंद्रीय विद्यालय संगठन का सफर अब अपने 62 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। शिक्षिका मनीषा चौधरी पीजीटी के सहयोग से क्लास 11वीं की छात्रा अनुष्का सोनी और मान्या ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम के अंत में वाइस प्रिंसिपल के आर मीना ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि केंद्रीय विद्यालय का मुख्य उद्देश्य स्टूडेंट्स को अंधेरे से उजाले की ओर ले जाना है,इसके बारे में स्टूडेंट्स को अवगत कराया।। इस दौरान वहां पर सभी शिक्षक मौजूद थे।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर