Explore

Search

January 23, 2025 9:40 am


लेटेस्ट न्यूज़

शादी के ढाई साल बाद विवाहिता की मौत : जिला अस्पताल में भिड़े दोनों पक्षों के परिजन, दहेज हत्या का आरोप

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अलवर। जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष से महिला पति, सास, ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं अस्पताल में दोनों पक्षों में मारपीट का VIDEO भी सामने आया है।

दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे

मृतक महिला रहीना के चचेरे भाई राजमल निवासी नंगली मेघा ने बताया कि उसके चाचा की बेटी रहीना की शादी 12 मार्च 2022 को बरखेड़ा निवासी सुनील के साथ हुई थी। शादी में चाचा ने अपनी हैसियत ज्यादा पैसा खर्च किया। फिर भी शादी के कुछ समय बाद ही बहन रहीना का पति सुनील, सास सुनीता, ससुर शेर सिंह व दादी सास लाली देवी शादी में कम दहेज लाने के लिए ताने देने लगे थे। बार-बार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था।

इसी कारण कई बार बहन को घर से निकाल गया। लेकिन आपस में समझाइश कर भेज दिया गया। ससुराल पक्ष के लोग दहेज में चौपहिया वाहन व एक लाख रुपए नकद मांग करते आ रहे थे। यह सब नहीं लाने पर जाने से मारने की धमकी तक देते थे। मेरी दूसरी बेटी मुस्कान का भी इसी गांव में ससुराल है। उसका पति संजय सहित उसके परिवार के लोग भी मिलकर परेशान करते थे।

13 दिसंबर 2024 को छोटी बहन मुस्कान का फोन आया कि रहीना के पति सुनील, ससुर शेर सिंह व दादी सास लाली देवी ने रहीना को जहर दे दिया। रहीना अचेत पड़ी है। जिसे अस्पताल में इलाज के लिए लाए तो उसकी मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। रहीना के पति पर वाहन चोरी का आरोप भी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर