Explore

Search

October 15, 2025 6:52 am


लेटेस्ट न्यूज़

बिजौलिया में राजनैतिक भेंट चढ़ा तेजाजी चौक स्थित वर्षों पुराना सरकारी स्कूल, कांग्रेस सरकार में मिली 2 करोड़ 65 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति के बावजूद अभी तक भाजपा सरकार ने नहीं सुध, क्षेत्र के सैकड़ों अभिभावक प्राइवेट स्कूलों को मोटी फीस देने को हो रहे मजबूर

पंखे के कुंदे पर रस्सी डालकर झूला कोचिंग स्टूडेंट : हैंगिंग डिवाइस भी लगा था, बिहार से JEE की तैयारी करने आया था

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

कोटा। जिले में जेईई की तैयारी कर रहे 16 साल के स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। मयंक सिंह बिहार का रहने वाला था और 8 महीने पहले की कोटा आया था। शुक्रवार को हॉस्टल के कमरे में कुंदे से फांसी पर लटका मिला था। छात्र की मौत की सूचना पर परिजन कोटा पहुंचे है। मॉर्च्युरी पर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया जारी है। मयंक सिंह 11वीं का छात्र था। जो कोटा से JEE की तैयारी कर रहा था। फिलहाल सुसाइड के कारण सामने नहीं आए है। कोचिंग छात्र विज्ञान नगर थाना क्षेत्र इलाके में रहता था।

कमरे में लगा था हैंगिंग डिवाइस

विज्ञान नगर थाना सीआई मुकेश मीणा ने बताया- स्टूडेंट बिहार के गांव मन्नार भीकमपुरा भटोली जिला वैशाली का रहने वाला था। कोटा में रोड नंबर 5 इलाके में वेलकम प्राइम हॉस्टल में रहता था। शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे के करीब सुसाइड की सूचना मिली थी। एडिशनल एसपी दिलीप सैनी ने बताया- परिजनों ने हॉस्टल संचालक को फोन किया था। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो गेट बंद था।

आवाज देने पर भी नहीं खोला तो स्टाफ ने गेट तोड़ दिया। प्रथम दृष्टया सामने आया बच्चा खुद को पढ़ने में कमजोर मानता था। ये बात परिजनों को भी पता थी। उसकी अटेंडेंस भी कम थी। स्टूडेंट अपने दादा और पिता से ज्यादा बात करता था। सुसाइड नोट भी नहीं मिला परिजनों के आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। हॉस्टल के कमरे में हैंगिग डिवाइस लगा हुआ था। उसने पंखा लटकाने वाले कुंडे फांसी लगाई।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर