Explore

Search

September 16, 2025 5:50 pm


लेटेस्ट न्यूज़

राष्ट्रीय बाल साहित्यकार सम्मान समारोह 5-6 जनवरी को : साहित्य मंडल नाथद्वारा में 10 राज्यों के 81 साहित्य सेवी होंगे सम्मानित

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

राजसमंद। जिले के नाथद्वारा में साहित्य मंडल की ओर से नए साल में 5 व 6 जनवरी को राष्ट्रीय बाल साहित्यकार व सम्मान समारोह का आयोजन होगा। नगर के साहित्य मंडल परिसर में 2 दिवसीय समारोह के दौरान 10 राज्यों के 81 साहित्य सेवी का सम्मान किया जाएंगा।

साहित्य मंडल के प्रधानमंत्री श्याम प्रकाश देवपुरा के अनुसार मंडल के संस्थापक हिंदी भाषा सेनानी और बाल साहित्य रचनाकार स्व. भगवती प्रसाद देवपुरा की स्मृति में आयोजित समारोह में राजस्थान सहित 9 राज्यों के 81 हिंदी साहित्य सेवियों को मानद उपाधियों से सम्मानित किया जाएगा।

संस्था के अनिरुद्ध देवपुरा ने बताया कि समारोह में उद्घाटन सत्र में स्व. भगवती प्रसाद देवपुरा के कृतित्व और व्यक्तित्व के साथ साहित्यिक योगदान पर व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। बाल साहित्य परिचर्चा में 9 साहित्यिक विद्वान बाल साहित्य आलेख वाचन करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम और अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी सुश्री सुकलता त्रिपाठी को काव्य मर्मज्ञ की मानद उपाधि के साथ इक्कावन सौ रुपए राशि का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात, पंजाब, मध्यप्रदेश राज्यों से 81 हिंदी साहित्य सेवी व बाल साहित्यकार नाथद्वारा पहुंचेंगे।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर