अलवर। साल के पहले दिन सरिस्का के जंगलों से निकलकर टाइगर रैणी से आगे बांदीकुई क्षेत्र के देवती का बास प्रधानों का गवाड़ा गांव में घुस गया। टाइगर को देखने के बाद कुत्ते भौंकने लगे। इसके बाद गांव में भी दहशत का माहौल हो गया। ग्रामीणों ने छत पर चढ़कर टाइगर का वीडियो बनाने लगे। उस समय टाइगर गुस्से में दहाड़ा भी। इसके बाद टाइगर पास की पहाड़ी से होता हुआ आगे निकल गया। सरिस्का से टीमें टाइगर को ट्रैंकुलाइज करने के लिए पहुंची हैं।
अलवर DFO ने बताया कि सरिस्का का यह टाइगर रात को गांव में पहुंचा है। जो सरिस्का के जंगलों से निकल कर करीब 30 किलोमीटर बाहर आ गया। सुबह गांव के लोगों ने टाइगर को देखा है। उसके बाद 9 बजे टीमें अलवर से निकली है। अब मौके पर गांव में टाइगर को ट्रैंकुलाइज करने के प्रयास में जुटी है। अभी वनकर्मियों की टीम को टाइगर नहीं दिखा है। लेकिन गांव के आसपास ही बताया गया है। रेंजर शंकर सिंह ने बताया कि उनके पास सूचना आने के तुरंत बाद मौके पर पहुंच गए हैं। लगता है टाइगर अभी इस गांव के आसपास ही है।