Explore

Search

February 15, 2026 2:31 pm


अरिहंत प्रीमियर लीग का आगाज : आज 3 और कल से खेले जाएंगे 6 मैच, फर्स्ट मैच एमवाईएम हीरोज़ ने 8 विकेट से जीता

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

भीलवाड़ा। श्री महावीर युवक मंडल सेवा संस्थान द्वारा लगातार 6 वर्ष से करवाई जा रही अरिहंत प्रीमियर लीग-6 क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज आज अरिहन्त इंटरनेशनल स्कूल क्रिकेट ग्राउंड में हुआ।आज उद्घाटन मैच को एमवाईएम हीरोज़ ने 8 विकेट से जीता।

संस्थान के मंत्री नितिन बाफना ने बताया कि अरिहंत प्रीमियर लीग सीजन-6 का उद्घाटन आज हुआ है। उद्घाटन मैच आज एमवाईएम हीरोज़ के राजकुमार लोढ़ा की टीम ने 8 विकेट से जीता। इस मैच के मैन ऑफ द मैच पंकज रहे।

उन्होंने 2 ओवर में 6 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई। टूर्नामेंट 6 तारीख तक चलेगा। आज फर्स्ट डे पर तीन-तीन लीग मैच और अगले तीन दिन तक 6- 6 लीग मैच खेले जाएंगे।5 तारीख को 2 सेमीफाइनल और 6 तारीख को सेमीफाइनल के साथ टूर्नामेंट का समापन किया जाएगा।

एमवाईएम हीरोज़ के राजकुमार लोढ़ा ने बताया कि आज हमारा उद्घाटन मैच था , आज मॉर्निंग में इस मैच को हमने 8 विकेट से जीता। हमारा टारगेट फाइनल में खेलना और कप ले जाने का है और यह कप हम ले जाएंगे।मैच के दौरान दर्शकों ने खिलाड़ियो का उत्साह बढ़ाया।हर चोके-छक्के लगने और विकेट गिरने पर जमकर हूटिंग हुई।

ये टीम हो रही शामिल

एमवायएम कैपिटल्स के कप्तान अनुराग नाहर, एमवायएम रॉयल्स के कप्तान अभिषेक सिसोदिया, एमवायएम वॉरियर के अर्पित चौधरी, एमवायएम चार्जर्स के संदीप कच्छारा,एमवायएम नाइट राइडर्स के रोहित डाँगी, एमवायएम चैलेंजर्स के राजेश बाबेल, एमवायएम इंडियंस के प्रिंस कांठेड़, सुपर किंग्स के राकेश कुकड़ा, एमवायएम ब्लास्टर के योगेश सिसोदिया, एमवायएम स्ट्राइकर्स के जितेश चपलोत, एमवायएम टाइटन्स के मनीष कोठारी, एमवायएम हीरोज के राजकुमार लोढ़ा कप्तान, एमवायएम स्टार्स के रोहित सामर कप्तान हैं।

ये रहेगा मैच का शेड्यूल

टूर्नामेंट में इस बार 14 टीम लीग में हिस्सा ले रही हे हर टीम में 4 बॉलर 2 ऑलराउंडर सहित 13 खिलाड़ी हैं। कुल 21 लीग मैच 10-10ओवर के 2 सेमीफाइनल 15 ओवर का और अंत में फाइनल मैच 6 जनवरी को 15 ओवर का होगा।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर