Explore

Search

January 19, 2026 11:15 pm


कोटा में JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड : पंखे के हुक से फंदा लगाया, 2 साल से कर रहा था एग्जाम की तैयारी

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

कोटा। जिले में एक JEE स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। स्टूडेंट हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटका मिला। हॉस्टल मालिक को स्टूडेंट्स के रूम चेक करने के दौरान घटना की जानकारी मिली।

इसके बाद उन्होंने पुलिस और परिवार के सुसाइड की जानकारी दी। घटना जवाहर नगर थाना इलाके की है। एडिशनल एसपी दिलीप सैनी ने बताया- स्टूडेंट नीरज जाट (19) हरियाणा के (महेंद्रगढ़) का रहने वाला था।

दो साल से कोटा में रहकर तैयारी कर रहा था। उसने मंगलवार रात सुसाइड कर लिया। शव को एमबीबीएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार परिवार के आने पर पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

पंखे के हुक से लगाया फंदा

सैनी ने बताया- स्टूडेंट राजीव गांधी नगर क्षेत्र में आनंद कुंज रेजिडेंसी में हॉस्टल में रहता था। हॉस्टल स्टाफ ने बताया कि नीरज मंगलवार शाम अपने दोस्त के साथ बाहर खाना खाने गया था।

तनाव में भी नहीं लग रहा था। रात में अटेंडेंस लेने के दौरान उसने कमरा नहीं खोला। रोशनदान से झांककर देखा, तब सुसाइड का पता चला। पंखे में हैंगिंग डिवाइस भी लगी हुई है। उसने कुंडे (हुक) से फंदा लगाया। कोटा में 2025 में स्टूडेंट के सुसाइड का पहला मामला है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर