गुरला :- राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) जिला शाखा के पदाधिकारियों द्वारा संगठन के संस्थापक,मुख्य संरक्षक एवं प्रशासनिक अध्यक्ष सियाराम शर्मा का जन्म दिवस प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में पथिक नगर बड़ा पार्क में हवन कर मनाया गया।संगठन के जिला मंत्री महेश मंडोवरा ने बताया कि संगठन के पदाधिकारी ने मुख्य संरक्षक सियाराम शर्मा के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर जोशी के सानिध्य में विजय सिंह पथिक नगर स्थित बड़े पार्क में संगठन के 25 सूत्रीय मांग पत्र के लिए राज्य सरकार की सकारात्मक सोच एवं पर्यावरण शुद्धिकरण हेतु हवन किया । इस अवसर अजय कुमार जैन, मुकेश कुमार शर्मा,रमेश चंद्र जोशी, विनोद शर्मा एवं पतंजलि संगठन से जुड़े कई शिक्षक एवं पदाधिकारी तथा पथिकनगर नि:शुल्क योग कक्षा के शिक्षक,योग साधक उपस्थित थे ।सभी ने प्रदेश संरक्षक सियाराम शर्मा के दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए संगठन व शिक्षक समुदाय के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।

लेटेस्ट न्यूज़
Top 5 Free Brand Creator Functions And Templates
March 14, 2026
1:36 pm
Stop Smoking With CBD – New Examine Results
March 14, 2026
1:31 pm
V2 Cigs Disposable E-Cig
March 14, 2026
1:29 pm
The Single Best Strategy To Use For copy mastery arnaque
March 14, 2026
1:27 pm

सरकार की सकारात्मक सोच एवं पर्यावरण शुद्धि हेतु हवन कर शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने मनाया जन्मदिन
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

