Explore

Search

March 14, 2025 6:02 pm


नरेगा कर्मचारियों का नहीं आया 6 महीने से वेतन : नगर निगम अधिकारी नहीं देते संतोषजनक जवाब, कर्ज लेकर घर चला रहीं महिलाएं

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

भरतपुर। जिले में नगर निगम की तरफ से चल रही मस्ट्रोइल में नरेगा कर्मियों का वेतन नहीं आ रहा। जिसके कारण अब नरेगा कर्मचारी काफी परेशान नजर आ रहे हैं। 15 जुलाई के बाद से नरेगा कर्मचारियों का पेमेंट नहीं आ रहा है। नरेगा कर्मचारियों का कहना है की जब वह नगर निगम के कर्मचारियों से इसके बारे में पूछने जाते हैं तो, वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं।

महिलाओं ने अपना नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया कि हम मस्ट्रोइल में पिछले महीने से काम कर रहे हैं लेकिन, हमारे पैसे नहीं आ रहे। सुबह बच्चों को छोड़कर काम करने के लिए आते हैं। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक काम करते हैं। पैदल घूमते हैं। उसके बाद भी पेमेंट नहीं आ रहा। कभी हमें घास खोदने का काम दिया जाता है। कभी पेंट करने का काम दिया जाता है। कभी झाड़ियां काटने का काम दिया जाता है। जब अधिकारियों से पेमेंट को लेकर बात करते हैं तो, यह कहते हैं कि ऊपर से पैसे नहीं आ रहे।

पहले अधिकारियों की तरफ से मस्ट्रोइल पर पानी की व्यवस्था की जाती थी। अब वह भी नहीं की जाती है। पहले हमें 259 रुपये पेमेंट दिया जाता था। अब आखिरी बार हमें 250 रुपये तक का ही पेमेंट किया जाता है। घर का खर्चा भी उधार रुपए लेकर चलाना पड़ रहा है।

नगर निगम के XEN राहुल मित्तल का कहना है कि नरेगा कर्मचारियों का पेमेंट DLB से आता है। उनका बिल DLB के लिए भेज दिया गया है लेकिन, ऊपर से ही पेमेंट नहीं आया है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर