डूंगरपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मेंबर और पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश खोड़निया ने सोमवार को कांग्रेस की रैली ओर प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल हुई है। अधिकारी न तो भाजपा नेताओं की सुनते हैं और न ही कार्यकर्ताओं की। उन्होंने लाठीचार्ज की घटना की जांच करते हुए अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग रखी है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य दिनेश खोड़निया ने कहा कि बिजली, पानी जैसी मूलभूत समस्याओं के लिए कांग्रेस विधायक लोगों के साथ रैली और प्रदर्शन कर रहे थे। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने लाठियां बरसाई, जिसकी कड़े शब्दों में निंदा की जाती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का ये तानाशाही रवैया लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है और सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। अस्पतालों में दवाइयां नहीं हैं। मनरेगा में काम मिल नहीं रहा है। स्कूलों में पढ़ाई नहीं हो रही है। गांवों में चोरियां हो रही हैं। इस तरफ तो भाजपा का कोई ध्यान नहीं है। उसके बावजूद शांतिपूर्ण जो आंदोलन चल रहा था उस लाठीचार्ज करना ठीक नहीं है।
लाठीचार्ज करने का आदेश किसने दिया। अगर पुलिस ने अपनी मर्जी से किया है तो प्रशासन से मांग करते हैं कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आज सबसे बड़ी चिंता का विषय है कि पूरे वागड़ में भाजपा के किसी कार्यकर्ता की कोई चल नहीं रही है। न तो प्रशासनिक अधिकारी उनकी बात मान रहे हैं और न कोई मंत्री मान रहा है। कोई मंत्री भी वागड़ की जनता की तरफ देखने को तैयार है। इसलिए वागड़ में अराजकता की स्थिति है। जिन अधिकारियों ने लाठीचार्ज किया है उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।