Explore

Search

May 10, 2025 12:20 am


पत्थर खदान के पास मिला बुजुर्ग महिला का शव : सिर पर गंभीर चोट के निशान, पुलिस महिला की पहचान में जुटी

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया। जिले में पत्थर खदान के पास एक बुजुर्ग महिला का शव मिला। सूचना मिलने पर बिजौलिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र लगभग 65-70 वर्ष है। घटना सुखपुरा गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर पत्थर खदान में मंगलवार रात की है।

हेडकांस्टेबल रामसिंह ने बताया कि महिला का शव सुखपुरा गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर पत्थर खदान की ओर जाने वाले रास्ते से नीचे पत्थरों के बीच मिला। महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बिजौलिया अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हुई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार दोपहर को महिला को गांव में लकड़ी के सहारे चलते हुए देखा गया था।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर