Explore

Search

February 12, 2026 11:56 am


लेटेस्ट न्यूज़

फिल्म ‘प्लॉट नंबर 302’ सात फरवरी को होगी रिलीज : मुंबई-बेंगलुरु के सिनेमाघरों में भी दिखाई जाएगी, वर्ल्ड प्रीमियर भी आयोजित होगा

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

धौलपुर। जिले के खौरपुरा बाड़ी के निवासी विक्रम सिंह की फिल्म ‘प्लॉट नंबर 302’ सात फरवरी को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। यह पहली राजस्थानी फिल्म है, जो मुंबई और बेंगलुरु के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मान्यता मिली है और इसका वर्ल्ड प्रीमियर भी आयोजित होगा।

विजय सुथार द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म एक संवेदनशील विषय को उठाती है। कहानी एक एचआईवी संक्रमित युवती की है, जिसे समाज बिना सच्चाई जाने बदनाम कर देता है। उसकी मृत्यु के बाद शुरू होती है पुलिस जांच, जो फिल्म को एक रोचक सस्पेंस थ्रिलर बनाती है।

फिल्म में अलीशा सोनी, अल्ताफ हुसैन, अंजली शर्मा और सीमा दिनोदिया जैसे अनुभवी कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। राज आशिवाल के सिनेमैटोग्राफी और डीजे भराली के संगीत निर्देशन से सजी इस फिल्म में बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक मुदासिर अली, अंकिता चौहान और इंडियन आइडल फेम पल्लव सिंह व शिवन्या सिंह ने अपनी आवाज दी है।

निर्माता-अभिनेता विक्रम सिंह के अनुसार यह फिल्म राजस्थान की धरती से जुड़ी एक ऐसी कहानी है, जो न केवल मनोरंजन करेगी बल्कि समाज को एक गंभीर संदेश भी देगी। यह फिल्म राजस्थानी सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

 

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर