Explore

Search

July 7, 2025 3:00 am


डेयरी में उथल-पुथल : सुबह MD बने विमलेश, शाम को सुरेश सैन वापस आ गए, निलंबन 9 दिन में बहाल

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अलवर। अलवर सरस डेयरी में MD के पद पर उथल-पुथल है। अक्टूबर 2024 में लगे MD सुरेश कुमार सेन को जनवरी 13 जनवरी को सस्पेंड कर दिया था। इस बीच में पहले डेयरी के सीनियर अधिकारी नीतेश सिंह को कार्यवाहक जिम्मेदारी दी। लेकिन 21 जनवरी को विमलेश राठौड़ को बतौर एमडी लगाने के आदेश कर दिया। जिन्होंने 22 जनवरी को सुबह ज्वाइन करलिया। लेकिन इसी दिन सुरेश कुमार सेन को बहाल कर दिया। इस कारण शाम को वापस उन्होंने ज्वाइन कर लिया। इस तरह एक दिन में दो MD ने लगा दिए।

विभागीय जांच लंबित रहेगी

डेयरी एमडी को 13 जनवरी को बिना कारण बताए सस्पेंड कर दिया था। अब वापस उनका निलंबर बहाल कर एमडी लगा दिया। इसके साथ में उनके खिलाफ चल रही विभागीय जांच को लंबित रखा है। मौजूदा एमडी व डेयरी चेयरमैन विश्राम गुर्जर के खिलाफ शुरू से खींचतान है। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी की थी। उसके बाद सस्पेंड किया था। हालांकि सस्पेंड करने का कारण नहीं बताया गया था।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर