भरतपुर। जिले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) शिवानी दायमा को नया जिला अध्यक्ष बनाया। इससे पहले मनोज भारद्वाज जिला अध्यक्ष के पद पर थे। जिला अध्यक्ष की रेस में 9 लोग थे जिसमें से 8 दावेदारों ने अपने फॉर्म वापस ले लिए, जिसके कारण सिर्फ शिवानी दायमा का नाम ही रेस में रहा। इसलिए शिवानी दायमा को जिला अध्यक्ष बनाया गया।
जिला अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद शिवानी दायमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने मेरे जैसी छोटी कार्यकर्ता पर इतना बड़ा भरोसा जताया है। मैं पूरी निष्ठा से काम करूंगी। प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
चुनाव प्रभारी शंकर सिंह राजपुरोहित ने बताया कि वर्तमान जिला अध्यक्ष और उनकी टीम ने एक नाम पर सहमति दी है। आज इसलिए शिवानी दायमा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। बीजेपी परिवारवादी पार्टी नहीं है। बीजेपी एक विशाल परिवार है। शेष कार्यकर्ता जिनका उपयोग संगठन में है। उन्होंने अपना समय और श्रम दिया है। सभी कार्यकर्ताओं को श्रेष्ठ काम मिले इस नीति से संगठन काम करेगा। हमारे वर्तमान जिला अध्यक्ष का कार्यकाल कम रहा है लेकिन उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है।