Explore

Search

February 16, 2025 5:23 pm


लेटेस्ट न्यूज़

6 करोड़ की सुपरकार में डूंगरपुर पहुंचीं माधुरी दीक्षित : कंपनी की 50वीं कार सेलिब्रेशन में शामिल हुईं एक्ट्रेस, फैंस ने किया जोरदार स्वागत

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

डूंगरपुर बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित शनिवार को राजस्थान के डूंगरपुर में एक खास मौके पर नजर आईं। वह 6 करोड़ रुपए की मैकलारेन 750S सुपरकार में सवार होकर शहर पहुंचीं। यह यात्रा मैकलारेन कंपनी द्वारा भारत में अपनी 50वीं कार के सेलिब्रेशन का हिस्सा है।

उदयपुर से शुरू हुए इस सेलिब्रेशन में कुल 11 सुपरकार्स का काफिला शामिल है। माधुरी नीली रंग की मैकलारेन में आगे की सीट पर बैठी थीं। शहर की सड़कों पर जैसे ही यह काफिला पहुंचा, दोनों तरफ फैंस की भीड़ जमा हो गई। एक्ट्रेस ने अपने चाहने वालों का अभिवादन करते हुए हाथ हिलाकर जवाब दिया।

लग्जरी कारों का यह काफिला शहर में घूमते हुए उदय विकास पैलेस पहुंचा। माधुरी की मौजूदगी की खबर सुनकर पैलेस के बाहर फैंस की संख्या और बढ़ गई। इस खास मौके पर लोगों ने न सिर्फ अपनी पसंदीदा अभिनेत्री की झलक पाई, बल्कि दुर्लभ सुपरकार्स को भी करीब से देखने का मौका मिला। कारों का काफिला यहां से गुजरात के लिए रवाना होगा।

पति के साथ उदय विलास पैलेस देखा

माधुरी दीक्षित का पूर्व राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन सिंह और उनकी पत्नी ने स्वागत किया। इसके बाद माधुरी ने अपने पति श्रीराम नैने के साथ उदय विलास पैलेस को देखा। ऐतिहासिक एक थंबिया महल की बनावट देखकर कहा कि ये बहुत ही खूबसूरत है। इसके बाद उदय विलास पैलेस के गैरेज में विंटेज कारों का कलेक्शन भी देखा। इसके बाद वे उदयपुर के लिए रवाना हो गए।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर