Explore

Search

February 16, 2025 6:28 pm


लेटेस्ट न्यूज़

पीहर आई महिला चक्कर खाकर चूल्हे पर गिरी : चेहरा-हाथ जला, ससुराल जाने से पहले भाईयों के लिए खाना बना रही थी

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

पाली। जिले में एक 60 साल की महिला जलते चूल्हे पर गिरकर झुलस गई। महिला खाना बना रही थी। हादसे में एक हाथ और चेहरे का कुछ हिस्सा जल गया। इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका उपचार किया गया।

जानकारी के अनुसार पाली जिले के धनला गांव में रविवार को पानी देवी अपने पीहर में चूल्हे पर खाना बना रही थी। इस दौरान उन्हें चक्कर आ गया। जिससे वे चूल्हे में गिर गई। हादसे में उनका एक हाथ और चेहरे का कुछ हिस्सा जल गया। यह देख उनके परिजन उन्हें तुरंत इलाज के लिए खिंवाड़ा ले गए।

जहां से पाली रेफर किया गया। पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में झुलसी महिला का उपचार किया गया। बताया जा रहा है कि महिला अपने भाईयों से मिलने पीहर आई थी। वह रविवार को ही ससुराल जाने वाली थी लेकिन जाने से पहले खाना बनाने के दौरान वह गश खाकर चूल्हे पर गिरकर झुलस गई।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर