बाड़मेर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर सोमवार को अपने एक दिवसीय दौरे को लेकर बाड़मेर पहुंचे। सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका फूल व गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान कलेक्टर, एसपी सहित जिले भर के अधिकारी वहां पर पहुंचे। शिक्षा एवं पंचायती राज के अधिकारियों के साथ वार्ता भी की। जिलाध्यक्ष के दावेदारों के साथ वन-टू-वन मीटिंग भी की। इसके बाद सर्किट हाउस से अग्रवाल पंचायत भवन पहुंचे। वहां पर बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता के साथ मीटिंग की। वहां पर चुनाव प्रक्रिया में अनंतराम विश्नोई को जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
दरअसल, शिक्षा एवं पंचायती राज्य मंत्री मदन दिलावर अपने एक दिवसीय दौरे पर बाड़मेर पहुंचने पर सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उसके बाद पुलिस जवानों ने मंत्री मदन दिलावर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उसके बाद मंत्री मदन दिलावर ने जिला कलेक्टर टीना डाबी पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा सहित पंचायती राज पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की। दरअसल मंत्री मदन दिलावर सामाजिक कार्यक्रम व भाजपा की जिलाध्यक्ष चयन चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए बाड़मेर पहुंचे हैं। शाम को ट्रेन से वापस जयपुर के लिए रवाना होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
मंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि संगठन के चुनाव हमारे कई दिनों से चल रहे है। सबसे मतदान केंद्र स्तर पर अध्यक्ष बनाया। उसके बाद वह सब मिलकर मंडल अध्यक्ष बनााया। मंडल के चुनाव हो गए। मंडल अध्यक्ष और प्रतिनिधि होते है जो जिलाध्यक्ष का चुनाव करते है। हमने इसको संगठन पर्व नाम दिया है। सामान्य भाषा में चुनाव कहे सकते है। आज जिले के चुनाव का अंतिम दिन है। बीजेपी में निष्पक्षता ही रहती है। विड्रोल फॉर्म साथ में लेने के सवाल पर कहा कि भाजपा के कार्यकताओं में एक-दूसरे पर पक्का विश्वास है। ऐसा नहीं है कि सरपंच का चुनाव है और खड़े है। यह एक परिवार है। परिवार में एक पद के लिए व्यक्ति चुना जाता है। नामांकन करने वालों ने सभी ने कहा कि भाजपा जो निर्णय कर लेगी वो हम सबकों निर्णय स्वीकार है। बाड़मेर 150-200 कार्यकर्ताओं में जिलाध्यक्ष बनने की क्षमता है और संचालन ठीक प्रकार से कर सकते है।