Explore

Search

February 9, 2025 4:09 am


लेटेस्ट न्यूज़

अजमेर वन विभाग ने शुरू की पक्षी गणना : 22 प्रजातियों के पक्षी नजर आए, आनासागर में दिखे नॉर्दर्न शॉवलर-लिटिल ग्रेब

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अजमेर। अजमेर वन विभाग की ओर से सालाना पक्षी गणना मंगलवार से शुरू हुई। शाम के सेशन में आनासागर से यह गणना शुरू की गई है। अब दो फरवरी तक विभिन्न रेंजों के 12 वाटर पॉइंट्स पर गणना होगी। अजमेर की आनासागर में नॉर्दर्न शॉवलर-लिटिल ग्रेब सहित 22 प्रजातियों के पक्षी नजर आए।

आनासागर की नई चौपाटी के तीन पॉइंट पर ट्रेनी एसीएफ वेंकटेश, नौसर नाका प्रभारी सीताराम, पक्षीविद् डॉ. आबिद अली खान पहुंचे। वहां 7 नॉर्दर्न शॉवलर, 18 इंडियन स्पॉट – बिलेड डक, 2 यूरेशियन मुरहेन, 12 – यूरेशियन कूट, 2 ग्रे हैडेड स्वामफेन, 2 ब्लैक विंग्ड स्टिल्ड, 1 रेड वेटलेट – लैपविंग, 1 कॉमन सेंडपाइपर, 1 रुफ, 1 ब्लैक हैडेड गल, 3 लिटिल ग्रेब, 6 पेंटेड स्टॉर्क नजर आए।

आनासागर पर 24 लिटिल कॉर्पोरेंट, 455 बैंक मैना, 8 डालमिशन पेलिकन, 2 पर्पल हैरान, 5 ग्रे हैरान, 6 मीडियम ईग्रेट, 1 ग्रेट ईग्रेट, 2 ब्लैक क्रॉवनेड नाइट हैरान, 7 ग्लॉसी आइबिस भी दिखे हैं। डॉ. आबिद अली ने बताया कि आनासागर पर कम से कम तीन से चार चरण की गणना और करनी होगी।

नसीराबाद रेंज के बामणिया तालाब, रामसर व जाडोल तालाब, किशनगढ़ के गुंदोलाव व हमीर सागर, अजमेर के आनासागर व फॉयसागर झील, पुष्कर रेंज में पुष्कर सरोवर व बूढ़ा पुष्कर व गोविंदगढ़ बांध तथा ब्यावर रेंज के जवाजा व मकरेडा तालाब पर 7 से 10 बजे तक गणना की जा रही है। कुछ जगह शाम को भी गणना की गई। वनकार्मिकों ने दूरबीन की सहायता से यहां आए प्रवासी पक्षियों की पहचान कर प्रपत्र भरे। यह गणना 2 फरवरी तक चलेगी।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर