Explore

Search

August 4, 2025 6:38 pm


31 हजार में छुट्‌टी मुख्य यजमान की बोली : मंडरायल में एक साल से चल रहा रामायण पाठ संपन्न, विशाल भंडारे का आयोजन

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

करौली। जिले के मंडरायल कस्बे में सिद्धिदात्री देवी मंदिर पर एक वर्ष से चल रहे रामायण पाठ का समापन हवन यज्ञ और भव्य भंडारे के साथ किया गया। यह रामायण पाठ पिछले साल 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शुरू किया गया था।

आयोजन समिति के सदस्यों कृष्णानंद शर्मा, मनोज गुप्ता और संतोष खेमरिया ने बताया कि एक वर्ष में रामचरित मानस के कुल 365 पाठ पूरे किए गए। समापन समारोह में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य यजमान की बोली 31 हजार रुपए में हृदयेश शर्मा पांचोली के नाम रही।

भंडारे की भव्य व्यवस्था की गई, जिसमें 8 क्विंटल चीनी, 8 क्विंटल सब्जी, 3 क्विंटल बेसन और 10 क्विंटल आटे का प्रबंध किया गया। पूरे कस्बे में भंडारे का निमंत्रण दिया गया और सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करने पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय रहा और जय श्री राम व देवी मां के जयकारों से गुंजायमान रहा।

 

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर